कैसे निकले लड़की घर से बाहर…?


कैसे निकले लड़की घर से बाहर,
हर तरफ दरिंदे है छाये,
कभी निर्भया, कभी अंकिता, तो कभी मासूम बच्ची को तड़पाए।।
जिसे पता नहीं जिस्म का
उसे क्यो तुम तड़पाते हो,
ऐसा करने में तुम
क्यों खुद में मर नही जाते हो।।
अंधेरी काली सड़कों पर चलने से,
आज भी मन घबराता है,
“कुछ हो न जाए कुछ खो न जाए”
इस बात से मन सहम जाता है।।
मोम की बाती जलाने से
आखिर किसको इंसाफ मिला?
मोम तो वो गुड़िया थी,
जिसे तुम्हारी खामोशी ने पिघलाया।
जब तक दंड मिलता वहसी को,
जाने कितनी मासूमो का शिकार किया।।
तुम कहते लड़की की गलती होगी,
कम कपड़ों में ललचाती होगी,
अजी ! ऐसा कहने में शर्म करो।
हृदय में थोड़ा तो मर्म रखो।
उठो हे द्रौपदी !
वस्त्र नही अब शस्त्र संभालो,
नारी ही नही,
भारत का मान बचा लो,
तुम्हें बचाने
अब न कोई कृष्णा आएगा।
तुम्हारी एक हुंकार से,
नाश बैरी का हो जाएगा ।
उठो द्रौपदी वस्त्र नही शस्त्र संभालो
नारी ही नही भारत का मान बचा लो।।
    
         -सचि मिश्रा


5 responses to “कैसे निकले लड़की घर से बाहर…?”

  1. Again i reading this poem then i realise this poem is so deep I can’t say anything about it but one thing i say that लड़की हो मगर लड़की ‌बन‌के मत रहो! Sachi you are so amazing…i think no one write it like you.

    Liked by 1 person

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free